भारतीय प्रेस परिषद एक स्वायत्त, अर्ध-न्यायिक निकाय है जिसका गठन भारत में प्रेस की स्वतंत्रता के संरक्षण और प्रेस के मानकों को बनाए रखने और उनमें सुधार करने के उद्देश्य से की गई है। चूंकि यह एक अर्ध-न्यायिक निकाय है, इसलिए याचिकाकर्ताओं द्वारा परिषद द्वारा दिये गए निर्णय के खिलाफ कई मामले दायर किए जाते हैं। इसका एक अलग विधिक अनुभाग है जिसमें अदालती मामलों से संबंधित सभी मामलों में कार्रवाई की जाती है। परिषद पीसीआई की ओर से और अदालतों के समक्ष पेश होने के लिए परामर्शदाताओं/अधिवक्ता की व्यवस्था करती है।