बैठक अनुभाग

शिकायत के परिपक्व होने के पश्चात, उसे बैठक अनुभाग में भेज दिया जाता है। उसके बाद सभी अपेक्षाएं पूर्ण होने पर मामलों का एजेंडा तैयार किया जाता है तथा तदनुसार, जांच समिति की बैठक के निर्धारित के अनुसार, पार्टियों को नोटिस जारी किये जाते हैं। बैठकों का कैलेंडर वैबसाइट पर अपलोड किया जाता है। मामलों को जांच समिति के एजेंडा में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाता है और उसे वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाता है। जांच समिति मामलों की सुनवाई करती है और मामले की योग्यता के आधार पर परिषद को अपनी संस्तुतियां देती है।