पुस्तकालय

परिषद की स्थापना से ही, प्रेस परिषद का पुस्तकालय एक संदर्भ पुस्तकालय है, जिसमें परिषद के कार्य की प्रकृति को देखते हुए संग्रह विकसित किया गया है। अधिकतर संग्रह प्रेस और मीडिया से संबंधित है और अन्य सामान्य साहित्य भी पुस्तकालय में उपलब्ध है। यह संदर्भ पुस्तकालय सक्षम प्राधिकारी से पूर्व अनुमति लेकर शोध विद्वानों और पत्रकारिता के छात्रों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है । पुस्तकालय में 3643 पुस्तकें हैं और समाचार कतरनों के उद्देश्य से पुस्तकालय ने 18 राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्रों और 14 पत्रिकाओं की सदस्यता ली हुई है।