भारतीय प्रेस परिषद का एक प्रशासन अनुभाग है जो संगठन का मूल है। यह किसी व्यक्ति या अनुभाग/वर्ग को सुचारू रूप से कार्य करने में सहायता प्रदान करता है। प्रशासन अनुभाग वरिष्ठ प्रबंधन और परिषद के कर्मचारियों के बीच एक कड़ी के रूप में कार्य करता है। यह परिषद के सचिवालय में भर्ती, पदोन्नति, एमएसीपी, अधिकारियों और कर्मचारियों की वेतन वृद्धि और सेवानिवृत्ति से संबंधित कार्य करता है। इसके अलावा फर्नीचर, स्टेशनरी और अन्य वस्तुओं की खरीद की जिम्मेदारी भी इसी की है और प्रशासन अनुभाग में परिषद के कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड का भी समुचित रख-रखाव किया जाता है।