पेड समाचार

  1. "किसी भी मीडिया (प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक) में दिये जा रहे किसी भी समाचार या विश्लेषण को जिसका मूल्य प्रतिफल के रूप में नकद या जिन्स में हो” पेड़ समाचार के रूप में परिभाषित किया जा सकता है।
  2. चुनाव के समय पेड न्यूज की घटना के तीन आयाम हैं:
    1. पाठक या श्रोता को उस उम्मीदवार के व्यक्तित्व या निष्पादन की सही तस्वीर नहीं मिलती जिसके पक्ष में या जिसके खिलाफ वह अपना वोट डालने का फैसला करता है। यह लोकतंत्र की मौलिकता को ही नष्ट कर देता है।
    2. चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार शायद इसे चुनाव के खर्च खाते में नहीं दिखाते हैं, जिससे निर्वाचनों का संचालन नियम, 1961 का उल्लंघन होता है, जिसे भारत के चुनाव आयोग द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत बनाया गया है।
    3. जिन समाचार पत्रों ने नकद में धन प्राप्त किया, लेकिन अपने आधिकारिक लेखा-विवरणों में इसे नहीं दर्शाया, उन्होंने अन्य कानूनों के अलावा कंपनी अधिनियम, 1956 के साथ-साथ आयकर अधिनियम, 1961 का भी उल्लंघन किया है।
  3. भारत निर्वाचन आयोग ने पत्र सं. 491/पेड न्यूज/2019 दिनांक 04.06.2019 द्वारा पेड न्यूज के स्थापित/पुष्टि किए गए मामलों में की जाने वाली कार्रवाई को निम्नानुसार साझा किया है:
    1. उम्मीदवार (न कि मीडिया हाउस) का नाम उचित तरीके से सीईओ की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा।
    2. पेड न्यूज संबंधी समाचारों के सभी विवरणों के साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का नाम, आयोग द्वारा (न कि सीईओ के कार्यालय द्वारा) संबंधित सीईओ से प्राप्त करने के बाद भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) और समाचार प्रसारक संघ (एनबीए) को अग्रेषित किया जाएगा ।