त्रैमासिक पत्रिकायें, ‘दी पी सी आई रिव्यू’ एवं ‘प्रेस परिषद समीक्षा’, भारत में प्रेस की स्वतन्त्रता को सुरक्षित रखने और प्रेस के स्तर को बनाए रखने एवं उसमें सुधार करने हेतु परिषद को प्राप्त अधिदेश का पालन करने के लिए विभिन्न घटनाओं और परिषद के कार्यकलापों का संग्रहण है । ये रिपोर्टे, मीडिया के कार्यों में भावी प्रयासों का मार्ग प्रशस्त करने और उनमें सुधार के लिए किए जा रहे अर्ध-न्यायिक और परामर्शीय क्रियाकलापों का प्रतिबिंब है।
इनका प्रकाशन, वर्ष 2013 में रोक कर दिया गया था, हालांकि, परिषद और उसके सचिवालय की गतिविधियों का संक्षिप्त रिकॉर्ड रखने के लिए, वर्ष 2017 में, त्रैमासिक पत्रिकाओं का प्रकाशन फिर से शुरू किया गया और तब से त्रैमासिक पत्रिकायें प्रकाशित की जा रही हैं।